September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

NEET-PG काउंसलिंग स्थगित: कोटा विवाद पर बढ़ते विरोध के बीच हाईकोर्ट 16 दिसंबर को सुनाएगा अहम फैसला

छत्तीसगढ़ में NEET-PG 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया को अचानक रोक दिए जाने से अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने बिना किसी स्पष्ट कारण के PG मेडिकल (MD/MS) काउंसलिंग को स्थगित कर दिया, जबकि पहला सीट आवंटन 10 दिसंबर को जारी होना था। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि पूर्व निर्धारित तिथि अब मान्य नहीं रहेगी और नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

काउंसलिंग स्थगन के पीछे सबसे बड़ा कारण हाल ही में हुए 50-50 कोटा बदलाव का विवाद माना जा रहा है। विभाग द्वारा 50% राज्य कोटा और 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) लागू करने के बाद प्रदेशभर में व्यापक विरोध शुरू हो गया था। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहले से ही 50% AIQ और 50% संस्थागत प्रेफरेंस लागू था, जिसे कोर्ट ने कम न करने की सलाह दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों का हित ध्यान में रखा जाना आवश्यक है।

आज हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए फैसला 16 दिसंबर तक सुरक्षित रखा है। यानी NEET-PG काउंसलिंग की अंतिम स्थिति अब हाईकोर्ट के इस निर्णय पर निर्भर करेगी। इसी कारण विभाग ने फिलहाल सभी प्रक्रियाएं रोक दी हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों का ही अनुसरण किया जाए। अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित अंतराल पर विभागीय पोर्टलों की जांच करते रहने की सलाह दी गई है।

अद्यतन देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल

www.cgdme.in

https://cgdme.admissions.nic.in/

विभाग ने स्पष्ट किया कि अगली सूचना इन्हीं पोर्टलों पर जारी की जाएगी। कोटा विवाद, बढ़ते विरोध और लंबित न्यायिक फैसले को देखते हुए यह मामला अब पूरे प्रदेश के मेडिकल समुदाय के लिए महत्वपूर्ण बन गया है। सभी की निगाहें 16 दिसंबर को आने वाले हाईकोर्ट के निर्णय पर टिकी हैं, जो काउंसलिंग प्रक्रिया की दिशा निर्धारित करेगा।

Related posts

गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार, 13 घायल

admin

रायपुर में चोरी के गहनों का खुलासा: बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

admin

गायब हुई बेटी की मिली खून से लथपथ लाश: रायपुर में खेत से मिला 16 साल की लड़की का शव, चाकू से गोदकर मारा

admin

Leave a Comment