25.1 C
Raipur
May 7, 2026
The Defence
accidentsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा पर बड़ा सड़क हादसा: घाटी से बस गिरी, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाटी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अरकू से रायालसीमा के चिंदूर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही यात्रियों का सामान, मृतकों के शव और घायल सड़क पर बिखर गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 9 मृतकों के शव बरामद किए, जबकि कई यात्रियों को गंभीर स्थिति में भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

जिला प्रशासन के अनुसार, बस सुबह अरकू से रवाना होकर चिंदूर की ओर जा रही थी। घाट की एक मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और गहरी खाई में जा गिरा। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई यात्री बस से बाहर सड़क पर गिर पड़े। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और ग्रामीणों ने तुरंत प्राथमिक राहत प्रदान की।

ASR जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि यह हादसा चिंदूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हुआ। रेस्क्यू टीम समय पर पहुंची और फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे का कारण ब्रेक फेल होने या तेज़ रफ्तार होने की दिशा में जांचा जा रहा है।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत पर संकट गहराया: टोकन ऐप ठप

admin

“रायपुर में गूंजा लोकतंत्र का संदेश: आपातकाल की बरसी पर बोले सीएम साय- संविधान की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य”

admin

जेल के अंदर आरोपी का मोबाइल पर बातचीत का वीडियो वायरल — सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल”

admin

Leave a Comment