July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

GST की बड़ी कार्रवाई:बिलासपुर में कोयला कारोबार पर शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राज्य GST विभाग ने कोयला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बार फिर छापेमारी की है। 15 दिसंबर को की गई इस कार्रवाई में हिंड कोल ग्रुप के गतोरा, हिरडीह और बलौदा स्थित कोल वॉशरी समेत कई ठिकानों पर जांच की गई। GST टीम ने कार्यालयों में मौजूद दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और आय से जुड़े कागजातों की बारीकी से पड़ताल की।

जांच के दौरान अधिकारियों को कोयला मिक्सिंग और टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी लंबे समय से टैक्स बचाने के लिए फर्जी बिलिंग और रिकॉर्ड में हेरफेर जैसे हथकंडे अपना रहे थे। यही कारण है कि विभाग ने देर रात तक कार्रवाई जारी रखी।

सूत्रों के मुताबिक, कारोबार से होने वाली वास्तविक आय की तुलना में टैक्स कम दिखाया जा रहा था। इसी संदेह के आधार पर डायरेक्टरेट रायपुर की टीम ने कारोबारियों के घरों पर भी रेड की। हालांकि अधिकारी इस मामले में फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बचते नजर आए। जांच में सामने आया है कि कोयला कारोबार का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है, जिससे टैक्स चोरी का दायरा और भी बड़ा माना जा रहा है।

Related posts

आख़िरी कॉल बना हत्या का सुराग: दोस्ती, उधारी और शराब ने ली युवक की जान

admin

Fuel Crisis के बीच हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

admin

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से 2 की मौत, एक गंभीर

admin

Leave a Comment