28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

धार्मिक आयोजन में पुलिस की पैनी नजर: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में चोरी-चैन स्नेचिंग आशंका पर 9 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं

भिलाई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। इसी क्रम में भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने 9 महिलाओं को हिरासत में लिया। यह कदम चोरी, पॉकेटमारी और चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए उठाया गया।

पुलिस के मुताबिक, कथा स्थल पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण महिला पुलिस बल द्वारा विशेष निगरानी की जा रही थी। जांच के दौरान पकड़ी गई महिलाओं के पास कोई वैध पहचान पत्र या आधार कार्ड नहीं मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये महिलाएं बाहरी राज्यों से आई थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि अभी तक किसी आपराधिक वारदात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे आयोजनों में रोकथाम सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं भी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया, जंगल में घंटों चली फायरिंग

admin

चलती स्कूटी पर रोमांस का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

admin

छत्तीसगढ़ में मौसम का करवट: 27 अक्टूबर से बारिश के आसार, खेती पर पड़ेगा असर

admin

Leave a Comment