July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरकारी सिस्टम ठहरा: छत्तीसगढ़ में 3 दिन की हड़ताल से फाइलें अटकीं, सेवाएं प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से तीन दिन की सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले ही दिन प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में कुर्सियां खाली नजर आईं और सरकारी कामकाज लगभग ठप हो गया। कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर यह हड़ताल 29 से 31 दिसंबर तक चलेगी।

हड़ताल के चलते मंत्रालय, कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय, नगर निगम, पंचायत, शिक्षा और राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। आम जनता को प्रमाण पत्र, राजस्व कार्य, फाइल निपटान और प्रशासनिक सेवाओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी संघों का कहना है कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रमुख मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA), लंबित एरियर्स का भुगतान, पदोन्नति समयमान, वेतन विसंगतियों का निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में संशोधन और संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है।

संघों ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिनों में सरकार ने ठोस पहल नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से आवश्यक सेवाओं को चालू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कई विभागों में इसका सीमित असर ही दिख रहा है।

Related posts

बालोद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 5 परिवारों की घर वापसी

admin

भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का सड़क पर हल्ला बोल, जांजगीर नगर में गरजी जनाक्रोश रैली

admin

रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा तालाब में डूबा युवक, SDRF ने रातभर तलाशी के बाद सुबह निकाली लाश

admin

Leave a Comment