26.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में मेंटेनेंस शुल्क बना हिंसा की वजह, कॉलोनी में लाठी-डंडों से मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR

राजधानी रायपुर में एक हाउसिंग सोसायटी का आंतरिक विवाद अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मामला कॉलोनी में लिए जा रहे 500 रुपये मासिक मेंटेनेंस शुल्क को लेकर शुरू हुआ, जो देखते-ही-देखते लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में सोसायटी के कई सदस्य घायल हुए हैं और पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर क्षेत्र स्थित कृष्णा हाइट्स कॉलोनी में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए सभी सदस्यों से 500 रुपये मेंटेनेंस शुल्क तय किया गया था। कुछ सदस्यों द्वारा शुल्क न देने और इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीखी टिप्पणियों के बाद विवाद बढ़ गया। वॉट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने अपने परिचितों को बुला लिया, जिसके बाद कॉलोनी परिसर में खुलेआम लाठी, डंडे और हाथ में पहने कड़े से हमला किया गया। मारपीट में कई लोगों के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और तोड़फोड़ की स्थिति भी बनी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related posts

क्रिकेट का महासंग्राम रायपुर में: भारत-न्यूज़ीलैंड टी-20 से पहले शहर में क्रिकेट का उत्सव, सुरक्षा से लेकर टिकट तक विशेष इंतज़ाम

admin

रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़: तीन किसानों के खेतों में मिली फसल, जांच तेज

admin

FDA की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी के घर से 50 लाख की अवैध दवाइयां बरामद, 200 कार्टून जब्त

admin

Leave a Comment