September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

FDA की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी के घर से 50 लाख की अवैध दवाइयां बरामद, 200 कार्टून जब्त

रायपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अवैध दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के घर और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में टीम को भारी मात्रा में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां मिलीं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

FDA अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान घर की तलाशी ली गई, जहां तीन अलग-अलग कमरों में दवाइयों के 200 से अधिक कार्टून छिपाकर रखे गए थे। इन दवाइयों पर न तो उचित बैच नंबर थे और न ही इनके भंडारण से जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दवाइयां बिना वैध लाइसेंस के स्टॉक की गई थीं और इन्हें स्थानीय बाजार के साथ-साथ अन्य जिलों में सप्लाई करने की तैयारी थी। FDA का मानना है कि अगर यह दवाइयां बाजार में पहुंच जातीं, तो इससे आम लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था।

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। FDA ने सभी दवाइयों को सील कर जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

सरेण्डर नक्सलियों के पुनर्वास में तेजी: सरकार बनवा रही आधार–राशन–आयुष्मान कार्ड

admin

कमिश्नरी व्यवस्था के बाद सख्त एक्शन: सड़कों पर उतरी पुलिस, हिस्रीशीटरों की परेड और अवैध वाहनों पर कार्रवाई

admin

अनुराग अग्रवाल समेत 10 नेताओं को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, भाजपा ने जारी की नई मीडिया टीम

admin

Leave a Comment