July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन: मुख्यमंत्री निवास में जनता से सीधा संवाद, हर आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। 13 नवंबर 2025 के बाद यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जनदर्शन के दौरान आम लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शिकायतें लेना नहीं, बल्कि आम जनता को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।

सरकार का मानना है कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं तथा शासन की जवाबदेही को मजबूत बनाते हैं। इसी दृष्टिकोण के तहत जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से दर्ज किया जाएगा, ताकि शिकायतों की निगरानी और समाधान की प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सके।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 को आयोजित किया गया था। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर 2025 को जनदर्शन आयोजित हुआ था, जो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों से मुलाकात की थी और कई मामलों में संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में मिलने वाले प्रत्येक आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए तथा उनके त्वरित निराकरण को सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि जनदर्शन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है, न कि केवल औपचारिकता निभाना।

सरकार का यह प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचें और उनका समाधान प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से किया जा सके।

Related posts

ISIS हैंडलर्स का जाल छत्तीसगढ़ तक फैला:इंस्टा के फर्जी अकाउंट से चल रहा था कट्टरपंथी नेटवर्क

admin

चरणदास महंत ने मंत्रिमंडल विस्तार को बताया असंवैधानिक, राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

admin

GST की बड़ी कार्रवाई:बिलासपुर में कोयला कारोबार पर शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

admin

Leave a Comment