24.5 C
Raipur
September 10, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पंजाब से रायपुर तक हेरोइन की सप्लाई चेन टूटी, चाय ठेले के पास पकड़े गए दो तस्कर

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जबकि दूसरा रायपुर निवासी बताया गया है। दोनों आरोपी मिलकर छत्तीसगढ़ में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस को 16 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर रोड स्थित एक चाय ठेले के पास दो संदिग्ध युवक बाइक के साथ खड़े हैं और उनके पास अवैध मादक पदार्थ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना अमानाका की टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 15.32 ग्राम और दूसरे के पास से 9.95 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कुल जब्त हेरोइन का वजन 25.27 ग्राम है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 67 हजार 700 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशे की सप्लाई में किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती शुरू: 27 अगस्त तक करें आवेदन, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

admin

केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, सरकार और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

admin

तबादला नीति में देरी से बढ़ी कर्मचारियों की टेंशन, सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग

admin

Leave a Comment