April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रूम हीटर बना मौत का कारण: बंद घर में फंसे बुजुर्ग की आग में जलकर दर्दनाक मौत

रायपुर के टाटीबंध इलाके में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। ठंड से बचने के लिए चालू किया गया रूम हीटर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के लिए मौत का कारण बन गया। बुजुर्ग घर में अकेले थे, जबकि उनका बेटा रोज़ की तरह घर में ताला लगाकर काम पर निकल गया था।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे घर से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से बुजुर्ग के चीखने की आवाजें आ रही थीं, लेकिन मुख्य गेट बंद होने के कारण कोई उन्हें बचा नहीं सका। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने रेस्क्यू में देरी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

जांजगीर में हड़कंप: हसदेव नदी में तीन छात्र लापता, साइकिल–कपड़े नदी किनारे मिले; SDRF और पुलिस की रातभर खोजबीन

admin

धमतरी पहुंचेगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे

admin

“NHM कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: कल से जल सत्याग्रह, मंत्रियों के घर तक जाएंगे”

admin

Leave a Comment