April 16, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रायपुर गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव रिदम 2026 का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में एक खुशनुमा माहौल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ इस आयोजन में राजस्थानी डांस ने जहां जमकर समा बांध दिया वहीं लावणी और महिषासुर डांस ने सभागार में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को मस्ती करने के लिए उत्साह पूर्वक माहौल दिया इस दौरान कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा गठित अनुशासन समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को नियंत्रित किया और कार्यक्रम जारी रहा आयोजन में एक दौर ऐसा भी रहा जिसमें धार्मिक गणेश वंदना ने भक्ति में माहौल बनाते हुए सभी छात्र-छात्राओं को मैसेज दिया और शालीन से मस्ती करने के लिए स्थान दिया गया इसी बीच कार्यक्रम में आयोजन के प्रमुख अतिथियों का आगमन हुआ जिनका स्वागत शानदार परंपरागत परिधानों से सुसज्जित शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया आयोजन में शामिल होने के लिए राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी महासचिव अनिल तिवारी उपाध्यक्ष आरके गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी की उपस्थिति रही जिन्होंने आशीर्वाद के वचनों से छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन दिया अतिथियों के उद्बोधन के बाद एक बार फिर से मस्ती और माहौल शुरू हो गया इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय सेवा योजना समूह के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को उत्साह में कर दिया देर शाम 6:00 बजे कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर अनुपम जैन के समापन उद्बोधन से समाप्त हो गया आयोजन में पूरी शालीनता और परिधानों का प्रयोग करते हुए महंत लक्ष्मी दास महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के मूल्यों को भी निभाने में और दिखने में कमी नहीं रखी ओर्केस्ट्रा ने ऐसा समा बांध कि छात्र छात्रएं अपने जगह से हिलने की मूड में नहीं था कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी एवम प्रीतम दास ने किए ।

Related posts

रायपुर में एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: खाद्य विभाग की छापेमारी में 350 से अधिक सिलेंडर जब्त

admin

364 प्लॉट व बैंक जमा सहित ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क – ईडी ने चैतन्य बघेल पर बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में जांच तेज

admin

“नई गाइडलाइन दरों से महंगी हुई जमीन-रजिस्ट्री, रायपुर-कोरबा में प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा बदलाव”

admin

Leave a Comment