24 C
Raipur
September 10, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ के शहरों में सड़कों पर उतरे हजारों फैंस

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी जबरदस्त जश्न देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, वैसे ही राज्य के कई शहरों में क्रिकेट प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और देर रात तक जश्न मनाते रहे।

राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में फैंस तिरंगा लेकर पहुंच गए। लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाचे। जश्न के कारण जयस्तंभ चौक से शारदा चौक तक कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और लोगों को सुरक्षित तरीके से घर लौटने की व्यवस्था की गई।

राज्य के अन्य शहरों में भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और बस्तर में लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया और जीत के बाद रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी जाहिर की। कोरबा में महिलाएं भी देशभक्ति गीतों पर थिरकती नजर आईं।

वहीं धमतरी में महापौर रामू रोहरा भी लोगों के साथ जश्न में शामिल हुए। भिलाई के सिविक सेंटर और लोरमी के मुंगेली चौक में भी क्रिकेट फैंस ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे प्रदेश में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना दिया।

Related posts

दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बस्तर विकास और सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

admin

जेल अधीक्षक बनकर ठगी: बेटे को छुड़ाने के नाम पर पिता से 75 हजार ऐंठे, यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार

admin

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, एम्बुलेंस को मिलेगा प्राथमिकता से ईंधन

admin

Leave a Comment