26.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिहार राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त, रणनीति संभालेंगे विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली/रायपुर, 9 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और पार्टी की रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पार्टी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन पर्यवेक्षकों का मुख्य कार्य राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी की रणनीति पर नजर रखना, विधायकों के साथ समन्वय बनाए रखना और चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देना होगा। इससे चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

इस बार बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है। राजनीतिक समीकरणों के अनुसार इनमें से दो सीटें भाजपा और दो सीटें जनता दल यूनाइटेड के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पांचवीं सीट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पांचवीं सीट पर मुकाबला होता है तो यह चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शक्ति प्रदर्शन का मंच बन सकता है। इसी वजह से भाजपा नेतृत्व ने चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अनुभवी नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि पार्टी की रणनीति प्रभावी ढंग से लागू हो सके और चुनावी प्रबंधन में कोई कमी न रहे।

Related posts

कोरबा में एल्यूमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त: उद्योग विभाग को मिली 105 हेक्टेयर ज़मीन, क्षेत्र में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

admin

देवेंद्र ने दिखाई छत्तीसगढ़ की ताकत: बिना कोचिंग बने इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट, खुद से सीखी अंग्रेजी और अफसर बनने का सलीका

admin

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 14.46 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत

admin

Leave a Comment