November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में बनेगी ‘रियासत गैलरी’, एक छत के नीचे दिखेगा छत्तीसगढ़ के 14 राजघरानों का इतिहास

छत्तीसगढ़ के 14 पूर्व राजघरानों का इतिहास अब रायपुर में एक ही जगह देखने को मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से ‘रियासत वीथिका’ बनाई जा रही है।

इस गैलरी में राजपरिवारों की जीवनशैली, शाही परंपराएं, पुराने हथियार, सिक्के, शाही कपड़े और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग राजपरिवारों से पुरानी ऐतिहासिक सामग्री और वंशावली की जानकारी जुटाएगा।

इस पहल से पर्यटकों, विद्यार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ के राजघरानों के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

Related posts

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची छात्रा, मेडिकल रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज!

admin

छत्तीसगढ़ में VIP संस्कृति पर बड़ा फैसला: मंत्रियों, नेताओं और अफसरों को अब नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

admin

रायपुर के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा पर सख्ती, जांच में मिली कई खामियां

admin

Leave a Comment