July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अमित बघेल को हाईकोर्ट से 3 माह की अंतरिम जमानत

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को 3 महीने की अंतरिम जमानत दी है। यह मामला रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़फोड़ और उसके बाद हुए विवाद से जुड़ा है। इस घटना के बाद अलग-अलग थानों में कुल 14 एफआईआर दर्ज हुई थीं।

न्यायालय ने शर्त रखी है कि जमानत अवधि के दौरान अमित बघेल रायपुर जिले की सीमा में नहीं रहेंगे, केवल अदालत में पेशी के लिए आने की अनुमति होगी।

घटना 26 अक्टूबर 2025 की है, जब प्रतिमा तोड़फोड़ के बाद हुए प्रदर्शन में बघेल द्वारा कुछ समाजों पर टिप्पणी करने से विवाद बढ़ गया था।

Related posts

रेणु जी पिल्ले बनीं कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष

admin

कोरबा की बदहाल सड़कों और प्रदूषण पर हाईकोर्ट का संज्ञान — दो सप्ताह में ठोस कार्ययोजना पेश करने का निर्देश”

admin

रायपुर एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का खुलासा: साबुन की बट्टी में छिपाकर लाई जा रही 270 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी युवक गिरफ्तार

admin

Leave a Comment