जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत पत्थलगांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 112 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ओडिशा से दिल्ली गांजा ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, एक आरोपी को भागते समय झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।
