September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छलांग लगाकर बना रहा था रील, गहरे पानी में डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। SECL कुसमुंडा में पदस्थ डंपर ऑपरेटर के बेटे निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने ऊंचाई से नदी में छलांग लगाई और गहरे पानी में फंस गया।

बताया जा रहा है कि निखिल करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके दोस्त इसे मजाक और मस्ती समझते रहे। दोस्त उसे बचाने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। जब तक उन्हें सच्चाई समझ आई, तब तक निखिल पूरी तरह डूब चुका था।

घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। बाद में युवक का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related posts

सुकमा के छात्रावास में बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

admin

1.70 करोड़ कॉल्स से बनी जिंदगी की लाइन: छत्तीसगढ़ का ‘112 मॉडल’ बना भरोसे का नंबर, 4 लाख लोगों की जान बची; जानिए सिस्टम कैसे करता है चमत्कार

admin

प्यार की सरहदें पार: पेंड्रा के युवक से अमेरिकी युवती ने रचाई भारतीय स्‍वरूप विवाह, अमरकंटक में हुई अद्भुत शादी

admin

Leave a Comment