बिलासपुर की भाजपा नेत्री ने रांची के कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और 2.5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दिल्ली में दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
