September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव पुलिस की ‘पहल’ से युवाओं को मिलेगा मुफ्त अध्ययन केंद्र, 111 गुड समेरिटन्स का सम्मान

राजनांदगांव पुलिस ने समाज और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘पहल’ अभियान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में 15 जून को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में करीब 2600 लोगों ने भाग लिया, जिनमें कोटवार, ग्रामीण, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी, यातायात मित्र और 111 गुड समेरिटन्स शामिल थे। इस दौरान छात्रों के लिए ‘पहल रीडिंग रूम’ का शुभारंभ किया गया, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त और शांत अध्ययन सुविधा मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है।

Related posts

ACB की दो जिलों में एक साथ कार्रवाई: SDM कार्यालय के दो कर्मचारी और PWD इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव*  *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील

admin

बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी क्रूजर को हाईवा ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 9 घायल

admin

Leave a Comment