बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में आठ लोगों की संदिग्ध मौतों का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने इन मौतों पर गंभीर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच CBI या SIT से कराने की मांग की है। विधायक का कहना है कि लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की आशंकाएं फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से ही मौतों की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी
