September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कांकेर में अवैध सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 540 पेड़ों की कटाई मामले में वनकर्मियों पर गिरी गाज

कांकेर जिले के रावघाट क्षेत्र में बिना अनुमति सड़क निर्माण और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शुरुआती जांच में करीब 1.34 किलोमीटर लंबी सड़क बनाए जाने और लगभग 540 पेड़ों की कटाई की पुष्टि हुई है। मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

विभागीय लापरवाही सामने आने पर एसडीओ, रेंजर सहित सात अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है, जबकि पांच वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके कार्यक्षेत्र से हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सड़क का निर्माण बिना वैधानिक अनुमति के किया गया था। अब पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रायपुर में IND-NZ टी-20 से पहले हाई अलर्ट: स्टेडियम के गेट सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

admin

रायपुर में कारोबारी ने लगाई फांसी: विज्ञापन एजेंसी संचालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी, कारणों की तलाश जारी

admin

उधारी के पैसों को लेकर रिश्तों में खून-खराबा, युवक ने बहन-जीजा को बेरहमी से पीटा

admin

Leave a Comment