24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जिसे शराबी कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी के साथ लिए सात फेरे

जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को टूटी शादी की कहानी ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस दुल्हन ने शादी के दिन दूल्हे के कथित नशे में होने की वजह से मंडप में शादी से इनकार कर दिया था, उसी ने 16 दिन बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उसी युवक से विवाह कर लिया।

दूल्हे संत कुमार का कहना है कि वह शराब नहीं पीता और शादी वाले दिन किसी ने उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। वहीं दुल्हन मुस्कान का कहना है कि दोनों के बीच हुई गलतफहमियां अब दूर हो चुकी हैं। दोनों लगातार संपर्क में रहे, एक-दूसरे की बात समझी और परिवार की मौजूदगी में मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी।

Related posts

बच्चा नहीं होने पर पत्नी की हत्या? सरगुजा में सनसनीखेज मामला

admin

बस्तर में प्रधान पाठक पदोन्नति पर ब्रेक: चार जिलों की लापरवाही से सैकड़ों शिक्षक इंतजार में

admin

रायपुर में 40 से अधिक गेम्स वाले सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश, कार में दांव लगाते 4 आरोपी पकड़े; लाखों रुपये नकद जब्त

admin

Leave a Comment