25.2 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय सरकार में आदिवासी विकास को मिली नई रफ्तार, कई योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर करने पर काम कर रही है।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों और उनके उपसमूहों के विकास के लिए कई नई और नवाचार आधारित योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल सरकारी सहायता देना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

Related posts

डिप्टी सीएम के बंगले के सामने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर महिला ने पिया फिनाइल

admin

सावन में यात्रियों को राहत: बाबाधाम स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

admin

🏔️ अमिता श्रीवास का एवरेस्ट मिशन: छत्तीसगढ़ का गर्व

admin

Leave a Comment