18 C
Raipur
October 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं? विधानसभा में गूंजा बड़ा सवाल

रायपुर में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वेदांता संयंत्र हादसे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार से सवाल किया कि जब एफआईआर में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम दर्ज है, तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

प्रश्नकाल के दौरान डॉ. महंत ने प्रदेश में लगातार हो रहे औद्योगिक हादसों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वेदांता संयंत्र की दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हुई है, इसलिए सरकार को इस गंभीर मामले में अब तक की कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों पर उठाए गए कदमों की जानकारी सदन में देनी चाहिए। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Related posts

उदंती सीतानदी रिजर्व में दिखा तेंदुआ परिवार: हिरण का शिकार कर शावकों के साथ निकला जंगल की सैर पर

admin

रायपुर के ढाबे में बटे से युवक की निर्मम हत्या: कुक से विवाद में सिर पर वार, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाई

admin

सूरजपुर के स्कूल में नशे की हालत में मिले हेडमास्टर, कक्षा संचालन पर उठे सवाल

admin

Leave a Comment