18 C
Raipur
October 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं? विधानसभा में गूंजा बड़ा सवाल

रायपुर में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वेदांता संयंत्र हादसे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार से सवाल किया कि जब एफआईआर में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम दर्ज है, तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

प्रश्नकाल के दौरान डॉ. महंत ने प्रदेश में लगातार हो रहे औद्योगिक हादसों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वेदांता संयंत्र की दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हुई है, इसलिए सरकार को इस गंभीर मामले में अब तक की कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों पर उठाए गए कदमों की जानकारी सदन में देनी चाहिए। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Related posts

खंडवा के जंगल में वन अमले पर सुनियोजित हमला, 8 से अधिक वनरक्षक घायल

admin

“बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 5 फरवरी से राज्य स्तरीय हेल्पलाइन: विषय विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन, तनाव प्रबंधन की भी सुविधा”

admin

2 साल 4 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व IAS अनिल टुटेजा, मंगलवार को होंगे रिहा

admin

Leave a Comment