30 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 21 चोरी की बाइक बरामद

रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लॉक तोड़कर बाइक चोरी करते थे और उन्हें अलग-अलग जगहों पर बेचने की कोशिश करते थे।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रायगढ़ सहित कई जिलों और ओडिशा से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

Related posts

भिलाई आयरन फैक्ट्री चोरी: गार्ड बना मास्टरमाइंड, 2.5 लाख का लोहा बरामद

admin

CM साय ने सराहा रायपुर पुलिस का ट्रैफिक मॉडल, सड़क सुरक्षा को लेकर लिया बड़ा संकल्प

admin

NSA आरोपी लल्ला सोनवानी को छुड़ाने की साजिश में एक और गिरफ्तारी, 11 आरोपी पहुंचे जेल

admin

Leave a Comment