September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अविश्वास प्रस्ताव पर सीएम साय का पलटवार, बोले- जनता के जनादेश पर सवाल उठा रहा विपक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के जनादेश के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54 सीटें मिलीं और लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनावों में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सवाल किया कि उसका अविश्वास आखिर किस पर है—उन लगभग 25 लाख किसानों पर, जिन्हें 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ मिला, या 70 लाख से अधिक महिलाओं पर, जिन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास, सुशासन और भरोसे की राजनीति को समर्थन दिया है।

Related posts

धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 का स्वागत, डॉ. सोलंकी ने बताया ऐतिहासिक कदम

admin

कोरबा में नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, पैसे और बकरे के बदले आरोपी को छोड़ने का दावा

admin

CG में VIP मूवमेंट के दौरान बड़ा हादसा: उपमुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी से बाइक टकराई, दो युवक गंभीर

admin

Leave a Comment