July 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्रवाई पर फिलहाल लगी रोक

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कथित सीडी कांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इसके चलते फिलहाल विशेष अदालत में आरोप तय करने और ट्रायल की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

भूपेश बघेल ने CBI कोर्ट के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। याचिका में कहा गया कि उनके खिलाफ पर्याप्त प्रथमदृष्टया साक्ष्य नहीं हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, जांजगीर में भव्य आयोजन; जेपी नड्डा करेंगे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद

admin

रायपुर में लापरवाही पर कार्रवाई: बाबू निलंबित, महिला को मिली राहत राशि

admin

रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

admin

Leave a Comment