सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रायपुर के हटकेश्वरनाथ मंदिर में महादेव का गणेश स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया और देर रात से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। वहीं, गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में कांवड़ियों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था भी की गई।
