29.7 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नानी की हत्या के मामले में 2 साल बाद बड़ा खुलासा, नागपुर से आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

दुर्ग जिले में साल 2024 में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो साल से फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा।

जांच में सामने आया कि दो सगी बहनों ने अपनी नानी से 2 लाख रुपये मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गईं। बाद में चोरी के जेवर बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड ने बेच दिए। इस मामले में दोनों बहनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अब फरार बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले की एक और अहम कड़ी को सुलझा लिया।

Related posts

खराब सफाई पर निगम सख्त: बीएसयूपी खलबाड़ा के ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट रद्द, जुर्माना भी ठोका

admin

त्योहारों से पहले डिप्टी सीएम का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सड़कों और विकास कार्यों पर फोकस करने के निर्देश

admin

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष

admin

Leave a Comment