September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर की कानून-व्यवस्था मजबूत करने सांसद बृजमोहन ने सरकार से की बड़ी मांग

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है। उन्होंने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस व्यवस्था के पुनर्गठन व सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया है।

सांसद ने शहर से जुड़े नए शहरी क्षेत्रों और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को पुलिस कमिश्नरेट में शामिल करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही 660 से अधिक रिक्त पुलिस पदों को जल्द भरने, 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तत्काल तैनाती और नए पदों की स्वीकृति देने की मांग भी की है। उनका कहना है कि इन कदमों से रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी व मजबूत होगी।

Related posts

भिलाई में कुक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

admin

रेत कारोबार पर सियासी टकराव: पूर्व मंत्री के आरोपों पर श्रम मंत्री देवांगन का तीखा जवाब

admin

“ठेकेदारों से दूरी और संगठन से समन्वय बनाएं: मैनपाट में नड्डा का निर्देश विधायकों-सांसदों को”

admin

Leave a Comment