41 C
Raipur
June 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अहिल्या बाई होलकर पर कार्यशाला: भाजपा बोली- मोदी शासन में दिखता है रानी का सुशासन मॉडल

रायपुर। पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा एकात्म परिसर में भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और सनातन प्रतीकों की पुनर्स्थापना का एक मंच बन गया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होलकर सनातन धर्म की रक्षक थीं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का शासन न्याय, सुशासन और महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। उन्होंने महिलाओं को सैन्य टुकड़ियों में स्थान देकर ऐतिहासिक क्रांति की और आज भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रानी अहिल्या का जीवन प्रधानमंत्री मोदी की शासन शैली से गहराई से जुड़ा है—चाहे वह जनकल्याणकारी योजनाएं हों या सांस्कृतिक पुनर्जागरण। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में महिला नेतृत्व का जिक्र करते हुए रानी अहिल्याबाई से तुलना की।

वहीं, आयोग अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने रानी अहिल्याबाई जैसे सनातन रक्षक और समाज सुधारकों के योगदान को दबाने का प्रयास किया। अब भाजपा उन्हें देश के सामने पुनः स्थापित कर रही है।

भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कार्यशाला नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक जागरण का हवन है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई के 26 वर्षों के शासन को भुखमरी और अन्याय से मुक्त बताया।

इस कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्षा सीमा साहू समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच संचालन सत्यम दुआ ने किया और आभार सीमा साहू ने जताया।

Related posts

निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, वकीलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

admin

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता

admin

“जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने पर कार्रवाई: कोरबा में शिक्षकों पर गिरी गाज”

admin

Leave a Comment