29.5 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

GeM में छत्तीसगढ़ का डंका: रिकॉर्ड खरीदारी और करोड़ों की बचत पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

छत्तीसगढ़ को Government e-Marketplace (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में यह सम्मान दिया गया। राज्य ने GeM के माध्यम से सरकारी खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि की है और छोटे उद्यमियों से करीब 1,800 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी खरीद प्रक्रिया के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार को 130 करोड़ रुपये की बचत हुई। वहीं पिछले तीन वर्षों में GeM के जरिए सरकारी खरीद में पारदर्शिता बढ़ी और कुल 235 करोड़ रुपये की बचत दर्ज की गई। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

Related posts

अस्पताल में जुआ खेलना पड़ा भारी! 5 कर्मचारियों पर गिरी गाज, 2 बर्खास्त, 3 निलंबित

admin

वीर शहीद गुंडाधुर के गांव नेतानार पहुंचेंगे अमित शाह, बस्तर को देंगे विकास और सुरक्षा की सौगात

admin

DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, लाखों के ‘लव-ट्रैप’ और खुफिया जानकारी लीक आरोप के बाद शासन ने उठाया कड़ा कदम

admin

Leave a Comment