28.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नियुक्ति में देरी पर भड़के अतिथि व्याख्याता, मंत्रालय पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी के विरोध में प्रदेशभर से आए व्याख्याताओं ने रायपुर में मंत्रालय का घेराव किया। उनका कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कई व्याख्याताओं को दोबारा नियुक्ति नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने की कोशिश की, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। व्याख्याताओं का कहना है कि नियुक्ति में देरी से कॉलेजों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनकी आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, 17 जुलाई को नई नीति जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

Related posts

मनरेगा को खत्म करने की साजिश, गरीबों से छीना जा रहा काम का हक” — सांसद शशिकांत सेंथिल का मोदी सरकार पर हमला

admin

रायपुर: महिला आयोग में घमासान! सदस्यों ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – सुनवाई में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

admin

लेनदेन विवाद में दोस्त को ट्रेन के सामने धकेला; रायपुर में दो युवकों को 10-10 साल की सजा, हत्या के प्रयास का मुकदमा चला

admin

Leave a Comment