September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा की चोटी पर लहराया तिरंगा, नक्सलियों के सबसे सुरक्षित गढ़ में पहुंची ऐतिहासिक यात्रा

बीजापुर: बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कभी नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ के रूप में पहचान रखने वाली इस पहाड़ी पर लोग और सुरक्षाबल करीब 7 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई तय कर तिरंगा लेकर पहुंचे। माना जाता है कि इसी क्षेत्र में झीरम घाटी हमले समेत कई बड़ी नक्सली साजिशों की रणनीति बनाई गई थी। अब उसी इलाके में तिरंगा फहराने को बस्तर में शांति, विकास और नक्सलवाद पर जीत का प्रतीक माना जा रहा है।

Related posts

हनुमान मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

admin

“छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को न्याय, हाईकोर्ट ने संविलियन से पूर्व की सेवा को माना प्रमोशन योग्य”

admin

जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ की शुरुआत, मुख्यधारा में लौटे युवाओं के पुनर्वास का बना मजबूत मॉडल

admin

Leave a Comment