राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। महिला रैपिडो बाइक से घर लौट रही थी और उसने अपना बैग चालक के पास रख दिया था। घर पहुंचने पर जैसे ही वह सामान उतारने लगी, चालक बैग लेकर मौके से फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन समेत करीब 35 हजार रुपये का सामान रखा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश की जा रही है।
