छत्तीसगढ़ के बालोद में भाजपा सांसद भोजराज नाग ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना कर नींबू काटा, जिसके बाद बारिश रुक गई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सांसद के इस दावे पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि यदि नींबू काटने से बारिश रुक सकती है, तो महंगाई, पेट्रोल, शक्कर और बिजली के बढ़ते दाम भी कम करवा दिए जाएं
