21.1 C
Raipur
September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 14 घायल, 7 की हालत गंभीर

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर से रायगढ़ जा रही द्विवेदी यात्री बस की तेजपुर के पास एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए पथलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

रायपुर से झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तारी, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया अरेस्ट”

admin

13 साल पुराने झीरम हमले मामले में आज अहम फैसला, 10 आरोपियों की किस्मत का होगा फैसला

admin

दुर्ग में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: तीन दिन में 255 वारंटी गिरफ्तार, डेटाबेस हुआ तैयार

admin

Leave a Comment