September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा, देशभर में पहला स्थान हासिल

छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राज्य की जनभागीदारी आधारित पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। राज्य के पांच जिले भी देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुए हैं, जबकि कोरिया जिले का 5 प्रतिशत मॉडल पूरे देश के लिए उदाहरण बना है।

नई दिल्ली में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों और जनसहभागिता आधारित प्रयासों की जानकारी दी। राज्य में वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए चल रहे कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान मिली है। यह उपलब्धि जल संरक्षण के प्रति छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता और जनता की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।

Related posts

अबूझमाड़ में नक्सलियों पर करारा प्रहार: 6 ढेर, AK-47 और SLR के साथ भारी हथियार बरामद

admin

DGP-IG Conference में हाई-लेवल सिक्योरिटी मंथन: NSA, RAW-IB Chiefs की रणनीतिक बैठक; PM Modi आज पहुंचेंगे रायपुर

admin

रायपुर में गणेशोत्सव पर प्रशासन सख्त सड़क पर पंडाल लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति

admin

Leave a Comment