20.3 C
Raipur
October 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे 23 संदिग्धों का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर में पुलिस जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। एक आरोपी ने अपने ससुर को पिता बताकर आधार कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे। जांच में उसके बांग्लादेशी मूल का होने और भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और सिरगिट्टी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में 23 ऐसे संदिग्ध मिले जो भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस अब सभी मामलों की गहन जांच कर रही है।

Related posts

खरीद केंद्रों पर संकट गहराया: हड़ताल के 13वें दिन 7 कर्मचारी हटाए गए

admin

फोन पर ‘गिरफ्तारी’ का ड्रामा, वीडियो कॉल से डराया; रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी

admin

शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक जेल भेजा

admin

Leave a Comment