केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। वे ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर 122 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, आवास, महिला सशक्तिकरण और आजीविका से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
