29.6 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने की खौफनाक सजा! छात्रा पर कराया गया एसिड अटैक

छत्तीसगढ़ के बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने एक युवक का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। जब छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी उस पर एसिड फेंका गया।

हमले में छात्रा का चेहरा, आंख और शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उसे पहले बालोद जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

660 करोड़ के CGMSC घोटाले की परतें खुलीं, ED की रिमांड में शशांक चोपड़ा से मिले अहम सुराग

admin

कसडोल में 8 संदिग्ध मौतों पर सियासत तेज, कांग्रेस विधायक ने CBI/SIT जांच की उठाई मांग

admin

छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस अफसरों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, कुलदीप बने बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर

admin

Leave a Comment