28.8 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अब दिल्ली जाना हुआ आसान! अंबिकापुर से हफ्ते में दो दिन चलेगी सीधी ट्रेन

सरगुजा संभाग के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन की बजाय दो दिन चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से रवाना होगी। नई सुविधा शुरू होने से सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। सांसद चिंतामणि महाराज ने दूसरी साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

कोडागांव में टला बड़ा हादसा: एनएच-30 पर बारिश के बीच काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, जनप्रतिनिधि सुरक्षित

admin

सिम्स में मशीन खरीदी पर सवाल: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा शपथपत्र, मरीजों को हो रही दिक्कत

admin

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

admin

Leave a Comment