छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक होगी। नवरात्रि के पहले दिन होने वाली इस बैठक में सिंगापुर दौरे के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और विभागीय भर्ती परीक्षाओं पर चर्चा हो सकती है।
