राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज रायपुर में वे माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रायपुर में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। एयरपोर्ट से लोकभवन और वहां से इंडोर स्टेडियम तक के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है। वहीं, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर में आयोजित मुड़िया दरबार में शामिल होंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।
