रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने धान बोनस, बकाया भुगतान, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ी मांगें उठाई हैं। किसानों ने साल 2022-23 की धान खरीदी का बकाया 1700 करोड़ रुपये जल्द देने की मांग की है। साथ ही, 3358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और 15 नवंबर से 15 फरवरी तक खरीदी करने की मांग रखी है। किसानों का कहना है कि प्रति टोकन अधिकतम 40 किलो 700 ग्राम धान लेने के लिए भी स्पष्ट आदेश जारी किया जाए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन के घेराव का ऐलान किया है।
