21.6 C
Raipur
October 29, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

करवा चौथ पर आज रात कब दिखेगा चांद? रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के शहरों का समय जानें

करवा चौथ पर आज (29 अक्टूबर) महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी।

अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रात 8:02 बजे, अंबिकापुर में 8:03 बजे, कोरबा में 8:06 बजे और रायपुर में रात 8:18 बजे चांद दिखाई दे सकता है। हालांकि, चक्रवात के असर से कई जगह बादल छाए रहने की आशंका है।

अगर बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं देता है, तो ज्योतिषाचार्य की सलाह के अनुसार महिलाएं भगवान शिव और गणेश जी की पूजा कर सकती हैं। चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करने की परंपरा है।

Related posts

“PSC की नई सख्ती: माइनिंग इंस्पेक्टर एग्जाम में पहली बार जैमर का इस्तेमाल, पेपर में वैक्सीनेशन से लेकर कूट-कथन तक सवाल”

admin

दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

admin

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: पॉकेट मनी से शुरू हुआ धंधा बना संगठित नेटवर्क, 50+ उम्र के ग्राहक आते थे

admin

Leave a Comment