October 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में EOW का बड़ा एक्शन! कोल और शराब घोटाले की जांच में कई जिलों में छापेमारी

छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों की जांच कर रही EOW-ACB की टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई।

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर पहुंचीं। दुर्ग के पद्मनाभपुर और तालपुरी के अलावा राजनांदगांव में भी कई जगहों पर जांच की गई। टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दस्तावेजों और जरूरी रिकॉर्ड की पड़ताल की।

फिलहाल जांच जारी है। छापेमारी में क्या-क्या मिला और किन लोगों से पूछताछ होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकती है।

Related posts

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, पति-पत्नी बनकर कर रहे थे तस्करी

admin

महासमुंद में अंधे कत्ल का खुलासा: पिता और नाबालिग भाई ने की युवक की हत्या

admin

पुलिया पर मौत का स्टॉप: SECL कर्मचारियों से भरी बस 25 फीट नीचे गिरी

admin

Leave a Comment