October 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, अनाज और मिठाइयों की फैक्ट्रियों पर छापा!

रायपुर दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा एग्रो का लाइसेंस अनियमितताएं मिलने पर तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यहां से चना दाल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

इसके अलावा मैग्नेटो मॉल स्थित KFC से राइस बॉल और अग्रवाल मिठाई दुकान से पेड़ा व डोडा बर्फी के नमूने भी लिए गए हैं। सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 12 साल से फर्जीवाड़े की जिंदगी: दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

admin

आमानाका में चौपाटी शिफ्टिंग अटकी:रेलवे का 7 दिन में जगह खाली करने का नोटिस

admin

बस्तर में बाढ़ का कहर! 50 साल बाद इंद्रावती ने दिखाया ऐसा रूप,

admin

Leave a Comment