छत्तीसगढ़ में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना सभी का अधिकार है और सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।
